मालिका अरोड़ा का डांस ट्रिगर कर रहा है विवाद, यूजर्स ने कहा- ‘अश्लील है’ Chillgum Song

 रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह कुछ ही देर में अपने म्यूजिक एल्बम ’51 ग्लोरियस डेज’ का नया गाना ‘चिलगम’  रिलीज करने जा रहे हैं. इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नजर आने वाली हैं. कुछ दिन पहले इस गाने का टीजर रिलीज किया गया. वहीं, अब इस गाने के रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस अपने डांस मूव्स के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं.

सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा जिस तरह का डांस करती नजर आ रही हैं, लोग उसे ‘अश्लील’ बता रहे हैं और उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं. गाना ‘चिलगम’  में दोनों को नीऑन लाइट्स के नीचे चटख रंग के कपड़े पहनकर एनर्जेटिक डांस मूव्स दिखा रही रही हैं. लेकिन लोग अब गाने की कोरियोग्राफी की आलोचना की और मलाइका के डांस को ‘अश्लील’ बता रहे हैं.

जीभ बाहर निकाल डांस करने पर यूजर्स भड़के

बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब गाना ‘चिलगम’ के म्यूजिक वीडियो की एक BTS तस्वीर ‘रेडिट’ पर वायरल हो गई. इस फोटो में मलाइका अरोड़ा  अपनी जीभ बाहर निकालकर यो यो हनी सिंह  के करीब थिरकती नजर आ रही थीं. हालांकि यह पोज मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था, लेकिन यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और यूजर्स खरी-खोटी सुनाने लगे हैं. यूजर्स मलाइका का डांस देख हैरान रह गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *