मदर मेरी अस्पताल का लाइसेंस रद्द: जांच में सामने आईं कई अनियमितताएं, अस्पताल को किया गया सील

कांकेर। जिला मुख्यालय में स्थित मदर मेरी अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर सील कर दिया गया । सप्ताह भर पहले यहां प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई थी। जांच में पाया गया था कि साल 2019 के बाद से ही अस्पताल का लाइसेंस रिनीवल नहीं कराया गया है । शिकायत कांकेर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भी की गई थी । स्वास्थ्य विभाग ने जांच करने के बाद गुरूवार रात्री 8 बजे अस्पताल को सील कर दिया गया ।
गौरतलब है कि जिले की गर्भवती महिला किरण टांडिया निवासी तालाकुर्रा को प्रसव पीड़ा उठने पर अलबेलापारा एमसीएच अस्पताल में 31 मई को भर्ती कराया गया।गर्भवती महिला व उसके बच्चे को खतरा बताकर वहां से बाहर रेफर कर दिया। परिजन उसे हायर सेंटर ले जाने के बजाए मदर मैरी अस्पताल ले आए । धमतरी से पहुंची महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला का आपरेशन कर प्रसव कराया था । महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और 9 जून की रात उसकी मौत हो गई, बच्चा स्वस्थ्य है। महिला के पति चंद्रकांत टांडिया ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते जांच व कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कमेटी बना जांच की। पाया गया कि मदर मैरी अस्पताल नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं कर रहा है। कांकेंर सीएचएमओ ने आदेश जारी कर मदर मैरी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही अस्पताल को सील कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *