नगरीय चुनाव : ‘स्वीप’ के तहत मैराथन 1 फरवरी को

कांकेर . कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आगामी 01 फरवरी शनिवार को जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर सभी अनुविभाग अंतर्गत ‘‘दौड़ लगाएगा कांकेर, मतदान करेगा कांकेर’’ की तर्ज पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं मुख्य नगरपालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी को स्थानीय स्तर पर तैयारी कर रहे युवाओं के मध्य प्रचार-प्रसार करते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन करने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय में पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर में 01 फरवरी को प्रातः 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ आयोजित जाएगी। साथ ही स्वीप के तहत विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *