रायपुर। सोमवार 9 जून को सुकमा जिले के कोंटा में आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव मौत मामले की जांच स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) करेगी। गृह विभाग ने जांच के आदेश जारी कर दिए है। डीजीपी अरूण देव गौतम और एस आई ए डायरेक्टर अंकित गर्ग ने जांच टीम को विशेष निर्देश दिए। जांच टीम में एसपी समेत 6 पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। जल्द ही टीम सुकमा के कोंटा पहुंचकर घटना की जांच करेगी।
जारी आदेश के मुताबिक 10.06.2025 को थाना कोन्टा, जिला सुकमा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 21/2025 घारा 103, 109, 191(2), 191(3), 190, 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 25, 27 आयुध अधिनियम, 03, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 13, 16, 18, 20, 23 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के प्रकरण की गंभीरता एवं अन्तर्राज्यीय लिंकेजेस से संबंधित होने से छत्तीसगढ़ शासन के आदेश क्रमांक एफ 3-110/2023/गृह-2 दिनांक 14.02.2024 में दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त प्रकरण को अग्रिम विवेचना एवं कार्यवाही हेतु राज्य जाँच एजेंसी, पुलिस मुख्यालय रायपुर को सौंपा जाता है।