शहीद पामेन्द्र कांगे के स्मारक का किया गया अनावरण

शहीद पामेन्द्र कांगे के स्मारक का किया गया अनावरण
उत्तर बस्तर कांकेर 27 मई 2025/ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार गत 25 मई रविवार को शहीद (आर्मी जवान) स्व. पामेन्द्र कुमार कांगे के स्मारक का अनावरण उनके गृह ग्राम जामपारा मरकाटोला (मयाना) में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने शहीद जवान के स्मारक को पुष्पमाला अर्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) सेवानिवृत्त संजय शुक्ला द्वारा स्वर्गीय जवान के माता को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनके परिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त कांगे परिवार सहित जिला के भूतपूर्व सैनिकगण एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *