कांकेर। अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज मुख्यालय बड़ेडोंगर के आश्रित गढ़ बड़ाजी में आयोजन हुआ जिसमे मुख्य रूप से शक्ति दिवस मनाने को लेकर चर्चा किया गया ।
समाज के रूपेंद्र मांझी महासचिव युवा प्रकोष्ट ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हल्बा समाज के द्वारा शक्ति पर्व मनाया जाना है जिसमे की हल्बा समाज की एकता अखंडता और भाईचारे का पर्व कहलाता है । इस वर्ष शक्ति दिवस 26 दिसम्बर 2025 का आयोजन ग्राम बड़ाजी ब्लॉक् लोहंडीगुड़ा में आयोजित होगा । बैठक में उपस्थित लोकनाथ गागड़ा ,(उपाध्यक्ष 18 गढ़ महासभा ) श्रीधर बाकड़ा ( अध्यक्ष गढ़ बड़ाजी )
नरेन्द्र बाकड़ा , सदन लेकाल, लोकेश्वर बाकड़ा , गणेश राणा , जयदेव गागड़ा , नबी ख़िरसान , टेमनाथ शार्दूल , रोमनाथ गागड़ा , हंशु कराटी , धर्मेंद्र बाकड़ा , गुनधर बाकड़ा , मंगल देहारी , दिगपाल बाकड़ा शोभा राम चालकी ,मधुसूदन कुंवर । आदि सगा बिरादर उपस्थित थे