पखांजूर। दिनांक 19 9 2025 को दिन शुक्रवार रूप नगर pv37 के समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम कमेटी के मुखिया गण मिलकर एसडीएम पखांजूर को ज्ञापन दिया गया है वोटर लिस्ट के संबंध में 2003 के वोटर लिस्ट के अनुसार PV रूपनगर 37 में केवल 41 लोक का वोट हुए हैं और 41 लोगों का वोटर लिस्ट में नाम आया है जबकि 2003 में जब वोट हुआ है रूपनगर pv37 में लगभग 450 से 500 लोग वोट दिए थे उसे समय की स्थिति में आज ग्रामवासी एवं मुखिया बहुत आक्रोश है इस विषय को देखकर इस संबंध में ग्राम मुखिया जीवन मजूमदार एवं अमल विश्वास एवं ग्राम के सभी नागरिक गण आज एसडीएम साहब के सामने आए है और विज्ञापन दिए है और इसका निराकरण तत्काल में चाहते हैं उक्त विषय को मध्य नजर रखते हुए आम आदमी पार्टी के जिला संयुक्त सचिव ऋषिकेश मजूमदार जी ने कहा है कि शासन प्रशासन के लापरवाही के चलते आज वोटर लिस्ट में से 41 लोगों का नाम आया है जबकि इस विषय को शासन प्रशासन को गंभीरता से लेना था प्रशासन अपना काम गंभीरता से नहीं किया है इसलिए आज यह दिन देखना पड़ रहा है जिस गांव में आज की स्थिति में लगभग 700 के ऊपर वोटर है जो वोट डाल चुके हैं किंतु चुनाव आयोग और प्रशासन के लापरवाही से आज इस गांव में खाली 41 लोगों का नाम आया है यह पब्लिक के लिए बहुत बड़ा चिंता का विषय है इस समस्या का समाधान आम आदमी पार्टी तत्काल में चाहते हैं और इस विषय का समस्या अगर तुरंत निराकरण नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी पब्लिक को लेकर जमीनी के लड़ाई लड़ेंगे और जरुरत पारा तो आंदोलन भी करेंगे शासन प्रशासन को नींद से जाएंगे