ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है। नवरात्र पक्ष में बुध कन्या राशि से तुला राशि में जा रहे हैं। अभी तक कन्या राशि में बुध के साथ तीन और ग्रह भी थे और चतुर्ग्रही योग बन रहा था। 10 अक्टूबर को बुध कन्या राशि में जाएंगे। 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11:25 बजे बुध का तुला राशि में गोचर इसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, मित्र, वाणी, व्यापार, और संचार से जोड़ा जाता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। आइए जानते हैं कि नवरात्र में बुध का तुला राशि में जाना किन राशियों को करेगा प्रभावित यहां जानें-
मेष राशि पर असर-बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि पर असर करेगा। इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। मेष राशि के लोगों को इस समय लाभ ही नहीं पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जगह आपको लाभ के संकेत हैं। आपने जो मौके गवां दिए हैं, वो आपके सामने फिर से आ सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए आर्थिक उन्नति का समय है।
सिंह राशि के लिए पर्सनल ग्रोथ का समय है, आपको आर्थिक क्षेत्र में बड़ा फायदा होगा, आपके लिए कई ऐसे मौके आ रहे हैं, जो आपको लाभ दे सकते हैं। कोई पुराना निवेश आपको लाभ दे सकता है।
वृषभ राशि के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। इस राशि के लोगों को काम में असफलता हाथ लग सकती है, लेकिन यह असफलता कुछ समय के लिए ही होगी।
वृश्चिक को अस्थायी असफलताओं का अनुभव हो सकता है। आपको इस समय कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए, उसे कुछ समय के लिए टाल दें।