केरल समेत इन 13 राज्यों में 2 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

मॉनसून की विदाई का वक्त शुरू हो गया है लेकिन बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ मुंबई में अच्छी बारिश देखी जा रही है. वहीं, दिल्ली के मौसम में भी नर्मी के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. इसके अलावा भी कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं और अभी ये सिलसिला थमने वाला भी नहीं है. दरअसल, मौसम विभाग ने 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 सितंबर को कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी व केरल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

30 सितंबर को दक्षिणी राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. अब केवल तटीय कर्नाटक, केरल, असम और मेघालय व नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का येलो अलर्ट है.

अक्तूबर में बारिश केवल उत्तर-पूर्वी राज्यों में रह जाएगी. महीने की पहली तारीख को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है.

फिर अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बारिश की संभावना बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *