मिया खलीफा की होर्डिंग लगी फोटो वायरल हो गई।

तमिलनाडु में धार्मिक उत्सव की होर्डिंग पर मिया खलीफा का फोटो देख लोग भड़क गए। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत ही होर्डिंग को हटवा दिया। यह मामला तमिलनाडु के कुरुविमलाई का है।

आदी पेरुक्कु उत्सव के लिए होर्डिंग लगाई गई थी। इस होर्डिंग पर मिया खलीफा का फोटो लगा था। वह सिर पर दूध का बर्तन लिए दिख रही थीं। इसमें उन्होंने पारंपरिक कपड़े भी पहन रखे थे।

मिया खलीफा की फोटो लगी यह होर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोगों ने इस मामले की अपने अंदाज में समीक्षा शुरू कर दी। आपको बता दें कि होर्डिंग पर मिया खलीफा के अलावा आठ और भी फोटो लगाए गए थे। ये सभी फोटो स्थानीय लोगों के थे। इस होर्डिंग के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई शुरू कर इसको हटा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारत में किसान आंदोलन के दौरान मिया खलीफा चर्चाओं में आ गई थीं। दरअसल, उन्होंने किसानों आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था।

मिया खलीफा का जन्म लेबनान की राजधानी बेरुत में हुआ है। उन्होंने 2014 में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने कई एडल्ट फिल्में कीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका मन ऊब गया। उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री को अलविंदा कह दिया। मिया खलीफा सोशल मीडिया के जरिए अपने लाखों फैंस के साथ जुड़ी हुई है। उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *