माइक्रोकैप स्टॉक मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स रॉकेट सा उड़ रहा है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर पिछले कुछ दिन से दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 35.18 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 9 ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयरों में 47 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने पिछले दिनों ही मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स पर दांव लगाया है और इसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है।
विजय केडिया ने खरीदे हैं कंपनी के 1,37,794 शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने पिछले दिनों एक बल्क डील के जरिए मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के 1,37,794 शेयर खरीदे हैं। इस ट्रांजैक्शन की टोटल वैल्यू 33.27 लाख रुपये थी। विजय केडिया ने 24.15 रुपये प्रति शेयर के दाम पर यह शेयर खरीदे हैं। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए यह शेयर खरीदे हैं। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स का मार्केट कैप बुधवार को 55 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
9 दिन में 47% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 9 ट्रेडिंग सेशन में 47 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। माइक्रोकैप कंपनी के शेयर 26 दिसंबर 2025 को 23.78 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 जनवरी 2026 को BSE में 35.18 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों पर पिछले कुछ महीनों से बिकवाली का दबाव है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर पिछले 6 महीने में 60 पर्सेंट लुढ़क गए थे। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 69 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली थी।
कंपनी ने 8 करोड़ रुपये के बैंक लोन पर किया था डिफॉल्ट
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs and Organics) ने पिछले दिनों 2 बैंक लोन पर डिफॉल्ट किया था। कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 8 करोड़ रुपये के बैंक लोन्स पर डिफॉल्ट किया है। कंपनी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 4.15 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के 3.50 करोड़ रुपये के बैंक लोन पर डिफॉल्ट किया था। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.30 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 49.70 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है।