मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों और योजना को सफल बनाने में योगदान करने वालों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्री मोदी ने एक्स पर बुधवार को कहा कि “आज, हम एक महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित कर रहे हैं- जन धन योजना के 10 वर्ष। सभी लाभार्थियों को बधाई और उन सभी को बधाई जिन्होंने इस योजना को सफल बनाने की दिशा में काम किया। जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए के समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *