नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होने श्री स्टालिन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक्स पर लिखा “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु एमके स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। भगवान करें कि वह एक लंबी और स्वस्थ जीवन प्राप्त करें।”