प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में हाल ही में लखपति दीदी बनीं 11 लाख महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए और सम्मानित किया।
उन्होंने देश भर की लखपति दीदियों से बातचीत भी की।
श्री मोदी ने लखपति दीदी की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब भारत विकसित बनने का प्रयास कर रहा है, हमारी महिला शक्ति एक बार फिर आगे आ रही हैं।