मोदी ने सावित्रीबाई फुले जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मोदी ने सावित्रीबाई फुले जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को समाज सुधारक एवं शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह एक अग्रणी हस्ती थीं जिन्होंने शिक्षा एवं सेवा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित किया।अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले समानता, न्याय एवं करुणा के सिद्धांतों के प्रति गहरी निष्ठा रखती थीं। श्री मोदी ने उन्हें शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन मानने वाली एक दृढ़ विश्वासी महिला बताया और कहा कि उनके प्रयास ज्ञान एवं शिक्षा द्वारा जीवन को बदलने पर केंद्रित थे।

श्री मोदी ने जरूरतमंदों की देखभाल में सावित्रीबाई फुले के योगदान को भी उजागर किया और इसे उनकी विरासत का एक महत्वपूर्ण पहलू कहा। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और आदर्श एक अधिक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज की दिशा में पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

सावित्रीबाई फुले को देश के अग्रणी समाज सुधारकों में से एक माना जाता है और वे देश में महिला शिक्षा की अग्रदूत थीं, जिन्होंने 19वीं शताब्दी में लड़कियों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए स्कूल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *