हथीन में मोहम्मद इसराइल की भारी मतों से जीत, तीन दशक बाद कांग्रेस की वापसी

हरियाणा के हथीन विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इसराइल आगे चल रहे थे। लेकिन फिर वह दूसरे नंबर पर आ गए और भाजपा उम्मीदवार मनोज रावत लीड करने लगे। 10वें राउंड की गिनती तक मनोज रावत आगे चलते रहे। लेकिन फिर मोहम्मद इसराइल ने उन्हें पछाड़ दिया। वोटों की गिनती के साथ-साथ जीत का अंतर भी बढ़ता गया। और काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की। मोहम्मद इसराइल ने 32396 वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार को हराया है। बता दें कि इस सीट पर आखिरी बार साल 1991 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में यह सीट करीब तीन दशक बाद कांग्रेस के खाते में आई है।

हथीन में कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल की जीत

हथीन सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल 32396 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत 47511 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मोहम्मद इसराइल को कुल 79907 वोट मिले हैं। वहीं इस सीट पर तीसरे नंबर पर इंडियन नेशनल लोकदल के तैयब हुसैन रहे। उन्हें कुल 37843 वोट मिले। आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी राजेंद्र सिंह रावत को महज 1055 वोट मिले हैं। नीचे देखिए इस सीट के नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट…

02:40 PM- हथीन में 25825 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे

हथीन में 18 में से 17 राउंड तक मतों की गिनती हो चुकी है। कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल 25825 वोटों के अंतर के साथ लीड पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 46138 वोटों के साथ भाजपा के मनोज रावत हैं।

02:10 PM- हथीन में 15वें राउंड तक गिनती पूरी

हथीन में कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल 31913 वोटों के अंतर के साथ लीड पर हैं। यहां 15वें राउंड तक गिनती पूरी हो चुकी है। केवल तीन राउंड बचा है। फिलहाल यहां दूसरे नंबर पर 35815 वोटों के साथ भाजपा के मनोज रावत हैं।

01:50 PM- हथीन में 21411 वोटों से मोहम्मद इसराइल आगे

हथीन में 14वें राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के महोम्मद इसराइल 21411 वोटों के अंतर से लीड पर हैं।

01:10 PM- हथीन में 13वें राउंड तक गिनती पूरी

हथीन में कुल 18 में से 13 राउंड तक की वोटों की गिनती पूरी की जा चुकी है। कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल 11363 वोटों के अंतर के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के मनोज रावत 35479 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

12:35 PM- हथीन में लीड कर रहे मोहम्मद इसराइल

हथीन में 6413 वोटों के अंतर से कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल लीड कर रहे हैं। अब तक 12वें राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर 34332 वोटों के साथ भाजपा के मनोज रावत हैं।

12:20 PM- कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल 2208 वोटों से आगे

हथीन में 11वें राउंड तक वोटों की गिनती हो चुकी है। कई राउंड तक भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत लीड कर रहे थे। लेकिन अब कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इसराइल ने उन्हें पीछे कर दिया है। मोहम्मद इसराइल 2208 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मनोज रावत 34212 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

11:55 AM- हथीन में 10वें राउंड तक गिनती पूरी

हथीन में 10वें राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के मनोज रावत 3430 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *