19 हजार से ज्यादा गिरफ्तार और 69 हजार से ज्यादा रेड, शराबबंदी के बाद कितने केस हुए दर्ज

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन एवं उत्पाद विभाग ने अवैध शराब का सेवन करने वालों एवं अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर जमकर कार्रवाई की है। दोनों विभागों ने 69216 छापेमारी कर 12495 मामले दर्ज किए हैं। 19501 व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की है।अवैध शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई में दोबारा शराब पीने वाले 22 व्यक्तियों को सजा भी दिलाई गई है गई है। मद्य निषेध विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अप्रैल 2016 से अब तक उत्पाद विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा 69216 छापेमारी की गई है। जिसमें उत्पाद विभाग के द्वारा 23562 एवं पुलिस विभाग के द्वारा 45654 छापेमारी की गई है।

छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग के द्वारा 6793 एवं पुलिस विभाग के द्वारा 5702 मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों विभाग के द्वारा कुल 12495 मामले दर्ज किए गए जिसमें 19501 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि जिले में देसी शराब से ज्यादा विदेशी शराब की बरामद की हुई है। छापेमारी में 73103 लीटर देसी शराब जब्त किया गया है जबकि 79477 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। 65107 किलो जावा महुआ भी जब्त किया गया है।

अवैध शराब के व्यापार में प्रयोग में ले जा रहे 430 वाहनों को भी जब्त किया गया है। इसमें से पुलिस विभाग द्वारा 375 एवं उत्पाद विभाग द्वारा 55 वाहन जब्त किए गए हैं। अब तक शराब से जुड़े 35 मामलों में सजा सुनाई गई है। जिसमें से पुलिस विभाग द्वारा दर्ज 27 मामले एवं उत्पाद विभाग द्वारा दर्ज आठ मामले शामिल हैं।

अवैध शराब शराब के कारोबार में प्रयोग में लाए जा रहे 430 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें से 229 वाहनों को राज्यसात कर नीलाम कर दिया गया है। 52 वाहनों को जुर्माने की राशि जमा करने के बाद छोड़ दिया गया है। वाहनों की नीलामी से 84 लाख 52831 रुपए प्राप्त हुए हैं। शराब के कारोबार में प्रयोग में ले जा रहे 70 मकान अथवा भूखंड को भी जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *