कैफे में अय्याशी? पुलिस रेड में 40 से अधिक लड़के-लड़की मिले, ज्यादातर स्कूल की छात्राएं

यूपी में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन इलाके के महावीर चौक स्थित स्वरूप प्लाजा मार्केट में पुलिस ने दो कैफे सेंटर पर छापेमारी कर 40 से अधिक लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। लड़कियों में ज्यादातर छात्राएं हैं। सभी ने स्कूल ड्रेस भी पहन रखी है। पुलिस सभी को थाने लेकर आ गई है। परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया है। पुलिस को कई दिनों से इन कैफे में इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। आसपास के लोगों ने कई बार पुलिस को शिकायत की थी। इसी के बाद सोमवार को अचानक छापेमारी की गई है।

सोमवार दोपहर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने महावीर चौक स्थित स्वरूप प्लाजा मार्केट में चल रहे दो कैफों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों कैफों से 40 से अधिक लड़के-लड़कियां पकड़ी गई। तलाशी के दौरान कैफों से बियर की बोतल व अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। सामानों को देखने से साफ लग रहा है कि यहां अय्याशी हो रही थी। पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया है।

स्कूल ड्रेस में पकड़ी गई लड़कियां शहर के एक नामचीन स्कूल की हैं। फिलहाल पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई है और उनके परिजनों को बुलाया जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों कैफे को सील भी किया जाएगा। पता चला है कि दोनों कैफे अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *