सास भी कभी बहू 2: जानिए कब से शुरू होगा शो और कितने एपिसोड्स होंगे

स्टार प्लस का ओजी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपने सीजन 2 के साथ वापसी करने जा रहा है। दूसरे सीजन में पहले सीजन के कई चेहरे नजर आएंगे। इन चेहरों में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के नाम भी शामिल हैं। अब इस सीरियल के सीजन 2 को लेकर कुछ अपडेट्स आए हैं। ये सीजन पहले सीजन की 25वीं सालगिरह पर प्रीमियर होगा।
कब होगा सीजन 2 का प्रीमियर

जूम को सीरियल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शो का दूसरा सीजन पहले सीजन की 25वीं सालगिरह यानी 03 जुलाई पर प्रीमियर होगा। क्योंकि सास भी कभी बहू था का पहला सीजन तीन जुलाई, 2000 को प्रीमियर हुआ था।
क्योंकि सास भी कभी बहू में होंगे कितने एपिसोड्स?

शो के एपिसोड्स की बात करें तो पहले सीजन में करीब 1800 एपिसोड्स थे। क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला सीजन साल 2000 से लेकर साल 2008 तक स्टार प्लस पर आया था। हालांकि, सीजन 2 में इतने एपिसोड्स नहीं होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे सीजन में 150 से 200 एपिसोड्स होंगे।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीजन 2 अभी अपने प्रोडक्शन के स्टेज में है। यह शो सोमवार से रविवार तक रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। पहला सीजन भी स्टार प्लस पर रात 10:30 बजे आता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *