हैवानियत की सारी हदें पार : मां के प्रेमी ने नाबालिग के साथ चार बार किया दुष्कर्म

मुंबई: शहर में हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसे सुनकर सभी की रुह कांप उठी है। मां के प्रेमी ने नाबालिग के साथ चार बार यौन शोषण किया। आरोपी ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में पेचकस से भी वार कर इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। साथ ही किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट के मेघवाड़ी इलाके में रहने वाली एक महिला के प्रेमी ने उसकी 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसके गुप्तांगों में पेचकस डाल दिया गया। इसके अलावा आरोपी ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया और उसका वीडियो भी बनाया।

इस घटना ने मुंबई को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है। मेघवाड़ी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 24 साल के एक आरोपी और उसकी 21 साल की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड की 10 साल की बेटी के साथ रेप किया। पीड़िता की मां एक कैटरिंग सर्विस फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर काम करती है।

जानकारी के मुताबिक 14 और 15 जून को जब पीड़िता की मां काम पर गई हुई थी, तब आरोपी ने दस साल की लड़की के साथ चार बार यौन शोषण किया। आरोपी ने न सिर्फ बार-बार उसके साथ रेप किया बल्कि उसके गुप्तांगों में पेचकस भी डाल दिया। आरोपी ने इस पूरी हरकत का वीडियो भी बना लिया है।

आरोपी ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बच्ची की मां यानि अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। घटना के 2 दिन बाद पीड़िता ने मेघवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मेघवाड़ी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेघवाड़ी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *