पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे के निधन से शोक की लहर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया संवेदना

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे के निधन पर दुःख जताया है, आगे उन्होंने कहा, हर पल मुस्कान बाँटने वाला चला गया… छत्तीसगढ़ के रत्न, हमारे प्रिय साथी और जाने-माने हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

अपने तीखे व्यंग्य और हास्य से उन्होंने समाज को गहराई से छुआ है, हँसाया है, वहीं गंभीर विषयों पर सोचने को मजबूर किया है। दुबे जी ने 20 वर्षों तक मेरे साथ लगातार काम किया है, उनमें किसी विषय को समझने, पहचानने और उस विषय को अंतिम परिणीति तक पहुंचाने की अद्भुत कला थी। वे छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान थे, जिनकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *