बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने 2022 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सीता रामम’ की कुछ बीटीएस फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
मृणाल ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें वो सीता महालक्ष्मी के किरदार में नजर आ रही हैं. वह लाल साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में काफी खूबसूरत लग रही हैं. सिंपल और क्लासिक लुक में फैंस को मृणाल काफी पसंद आ रही हैं. एक फोटो में मृणाल निर्देशक हनु राघवपुडी के साथ हल्की मुस्कान बिखेरती दिखाई दे रही हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए मृणाल ठाकुर ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ यादें हमेशा के लिए खास होती हैं.’
एक प्रेम कहानी थी ‘सीता रामम’
फिल्म ‘सीता रामम’ की बात करें तो इस फिल्म में मृणाल ठाकुर के अलावा दुलकर सलमान और और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाया था. फिल्म की कहानी साल 1964 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह प्रेम कहानी एक सैनिक और एक रहस्यमयी महिला की प्रेम कहानी पर आधारीत है. निर्देशक हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी यह एक तेलुगु भाषा की पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी.
मृणाल ठाकुर का करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं. फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने प्रोड्यूस किया था और निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया था.