मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की डायरेक्टर ने रानी मुखर्जी के ब्रेस्ट मिल्क पम्पिंग सीन पर कही दिल की बात

रानी मुखर्जी को इस साल मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे क लिए नैशनल अवॉर्ड मिला है। फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया इसमें रानी मुखर्जी की एक्टिंग को भी बहुत सराहा गया। अब मूवी की डायरेक्टर आशिमा छिब्बर ने भी रानी मुखर्जी की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक ब्रेस्ट पम्पिंग वाला सीन था, उन्हें डर था कि शायद रानी उसे करने से मना कर दें लेकिन उन्होंने किया। आशिमा ने शाहरुख खान की भी तारीफ की।

नहीं लगा था होंगी राजी

डायरेक्टर आशिमा छिब्बर ने न्यूज18 Showsha से फिल्म पर बात की। उन्होंने ब्रेस्ट मिल्क पंप करने वाले सीन का जिक्र किया। आशिमा ने बताया कि उन्हें भरोसा नहीं था रानी उस सीन के लिए तैयार होंगी। वह झिझक भी रही थीं। आशिमा बोलीं, ‘रानी हिम्मतवाली थीं- वह ब्रेस्ट-पम्पिंग सीन करने के लिए तैयार हो गईं। मिल्क निकालना, इसे पैकेट में रखना और ले जाना। मुझे लग नहीं रहा था कि वह इसके लिए राजी होंगी। मुझे तो लगा कि पूछना ही नहीं चाहिए। मैंने एक बार उनसे पूछा। मैंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह पार्ट बहुत इम्पॉर्टेंट है। यह दर्शाता है कि बच्चा कितना दूर है।’ रानी बोलीं, हां हम इसे करेंगे, बस मुझे बता दीजिए कि कैसे करना है।”

पर्दे से दिल में उतरीं रानी

आशिमा ने बताया कि रानी का परफॉर्मेंस लोगों को इतना पसंद कैसे आया। बोलीं, ‘उन्होंने मदरहुड का बेहतरीन उदाहरण दिया। मतलब जरा देखिए स्क्रीन पर उन्होंने क्या कर दिखाया? वह स्क्रीन फाड़कर सीधे लोगों को दिलों में उतर गईं। उनके परफॉर्मेंस बेहतरीन रहे हैं।’

शाहरुख हर डायरेक्टर का ख्वाब

शाहरुख खान के नैशनल अवॉर्ड जीतने पर आशिमा बोलीं, ‘मुझे जवान बहुत पसंद आई। मुझे शाहरुख बहुत पसंद हैं- फिल्म में उन्होंने जो किया, मेकअप वगैरह… सब। वह सच में किसी भी डायरेक्टर का ख्वाब हैं। ईमानदारी से कहूं तो वह अपनी हर फिल्म के लिए यह अवॉर्ड डिजर्व करते हैं। उन्हें जीतने में 33 साल लग गए। अब रानी और शाहरुख दोनों ने एक ही साल में जीत लिया। ये आइकॉनिक है और वे बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *