‘माई नेम इज खान’ एक्टर परवीन डबास सड़क दुर्घटना में हुए घायल, ICU में चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्टर परवीन डबास का आज सुबह एक एक्सीडेंट हो गया है। सड़क दुर्घटना में एक्टर बुरी तरह घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस समय एक्टर आईसीयू में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के सभी हेल्थ टेस्ट कर लिए गए हैं। अस्पताल में एक्टर के साथ उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी मौजूद हैं। एक्टर को मुंबई के बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक्टर परवीन डबास प्रो पंजा लीग के को-फाउंडर हैं। प्रो पंजा लीग की तरफ से ही एक्टर के कार एक्सीडेंट की जानकारी दी गई है। प्रो पंजा लीग ने बयान जारी करके कहा, “हमें बताते हुए खेद है प्रो पंजा लीग के को फाउंडर परवीन डबास का शनिवार की सुबह कार एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उन्हें होली फैमिली अस्पताल, बांद्रा, आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है, लेकिन हम पुष्टि करते हैं कि एक्टर को इस वक्त मेडिकल अटेंशन मिल रही है।”

उस बायन में आगे कहा गया है कि इस कठिन वक्त में हमारी संवेदनाएं परवीन डबास और उनके परिवार के साथ हैं। प्रो पंजा लीग का मैनेजमेंट स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपको अपडेट देता रहेगा। उन्होंने फैन्स से अनुरोध किया है कि इस मुश्किल घड़ी में परवीन डबास और उनके परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखें। 

परवीन डबास के काम की बात करें तो एक्टर को साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म खोसला का घोसला में देखा गया था। एक्टर को माई नेम इज खान, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में देखा गया। वहीं, परवीन डबास प्राइम वीडियो की सीरीज मेड इन हेवन में भी नजर आए थे। बता दें, परवीन डबास ने साल 2008 में प्रीति झंगियानी से शादी रचाई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *