नारायण शाहा के नेतृत्व में विकास की नई उड़ान की ओर नगर पंचायत पखांजुर

पखांजुर-छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजना से परिपूर्ण नगर पंचायत पंखाजूर इन दिनों विकास के नए प्रतिमान गढ़ने में जुटी है। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण शाह के नेतृत्व तथा क्षेत्रीय विधायक बिक्रमसिंह उसेंडी के मार्गदर्शन तथा प्रशासनिक सहयोग से पंखाजूर आज न सिर्फ योजनाओं के निर्माण में बल्कि उनके त्वरित क्रियान्वयन में भी उदाहरण बन रहा है।
जनसुविधाओं को प्राथमिकता
अध्यक्ष नारायण शाह ने कहा कि:हमारी पहली प्राथमिकता नगरवासियों के लिए सुविधाजनक ढांचा तैयार करना है।”इसी दिशा में नगर में 6 यात्री प्रतीक्षालय तथा 3 महतारी घाट का निर्माण नगरवासियों के लिए किया गया है। इसके साथ ही पेयजल संकट को देखते हुए नगर में कई स्थानों पर बोर खनन भी कराया गया है ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की परेशानी ना हो।
” भव्य योजनाओं की नींव”
अध्यक्ष शाह ने यह भी बताया कि:
“हमारे द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से भव्य क्रिकेट स्टेडियम का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके अलावा नगर में तालाब सौंदर्यीकरण एवं सामुदायिक भवन तथा अन्य निर्माण भी प्रगति पर है।इन योजनाओं का उद्देश्य है नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को एक नया आयाम देना, साथ ही नागरिकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना।
” मुक्तिधाम के लिए अतिक्रमण हटाया”
नगर की प्रमुख समस्या रही है मुक्तिधाम के लिए आरक्षित जमीन पर अतिक्रमण।हमारे अध्यक्ष बनाने के बाद अतिक्रमण को हटवाकर अब उस स्थान के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही एक भव्य मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा।यह कार्य न केवल नगर की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा बल्कि नागरिकों की आस्था और परंपराओं को सम्मान भी देगा।

राजनीतिक अनुभव और सेवा भाव
राजनीतिक रूप से नारायण शाहा का सफर 15 वर्षों से अधिक का रहा है। वे पार्षद, उपाध्यक्ष और अब अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे बताते हैं:जनता के आशीर्वाद से ही मैं नगर के सबसे अधिक मतों से निर्वाचित हुआ हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सेवा का अवसर है।
प्रेरणास्रोत
उनके राजनीतिक जीवन के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं क्षेत्रीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, जो विधायक, मंत्री, सांसद और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 30 वर्षों से अधिक सेवा दे चुके हैं।
प्रशासनिक सहयोग और समर्पित टीम
नगर विकास के कार्यों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और इंजीनियरिंग विभाग के साथ अध्यक्ष का समन्वय सराहनीय है।सभी अधिकारीगण पूरे समर्पण और सहयोग से कार्य कर रहे हैं। नागरिकों के नाम संदेश
“मैं समस्त नगरवासियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। यह पद सेवा का माध्यम है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचे और नगर निरंतर प्रगति करे।नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण शाह की सक्रियता से पंखाजूर नगर पंचायत में आज विकास की एक स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है। योजनाओं की स्पष्टता, प्रशासनिक सहयोग और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता पंखाजूर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *