छुईखदान नपं में पूर्व अध्यक्ष गिरीराज पत्नी के साथ थामा कांग्रेस का हाथ, नम्रता को मिला टिकट

राजनांदगांव . पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का दौर अभी शुरु नहीं हुआ लेकिन टिकट के दावेदार जोरशोर से प्रचार प्रसार करना शुरु कर दिया और कई उम्मीदवार पार्टी छोड़कर भाजपा और कांग्रेस में शामिल हो रहे है। इसी बीच खैरागढ़ जिले के छुईखदान नगर पंचायत में उलटफेर हुआर है जिसमें पूर्व अध्यक्ष गिरीराज वैष्णव ने पत्नी नम्रतादास वैष्णव और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने तत्काल नम्रता को उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। गिरीराज अपनी पत्नी की टिकट के लिए भाजपा से उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने राजनांदगांव जिले के कद्दावर नेता खूबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस फैसले से आहत गिरीराज ने कांग्रेस का रुख किया। अब छुईखदान में अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दोनों महिलाओं के बीच तगड़ा मुकाबला होगा।

बताया जाता हैं कि गिरीराज लगातार 10 वर्षों तक नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। खैरागढ़ जिले में हुए इस उलटफेर से भाजपा नेताओं की पैरो तले जमीन खिसक गई। गिरीराज एक बड़े चेहरे के रूप में शुमार किए जाते हैं। कांग्रेस प्रवेश से पहले गिरीराज ने छुईखदान इलाके के कई पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर राजधानी रायपुर का रुख किया। वहां उन्होंने पूर्व सीएम के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *