T20 World Cup के वार्म अप मैच में नारायण जगदीशन ने जड़ा शतक, इंडिया ‘ए’ ने यूएसए को हराया

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें कुछ वार्म-अप मैच खेलेगी। वार्म अप मैचों की शुरुआत भी आज से हो गई है। 2 फरवरी को भारत ए और यूएस के बीच के मैच खेला गया। जिसमें भारत ए की टीम ने यूएसए को 38 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया।

टी20 वर्ल्ड कप में शामिल यूएसए की टीम ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। जिसके बाद सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया।

भारत के लिए पारी का आगाज करने उतरे प्रियांश आर्य और नारायण जगदीशन के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई। 28 रन बनाकर प्रियांश आर्य पवेलियन लौट गए। वहीं उसके बाद तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट होकर लौटे और 38 रनों की पारी खेली। इस नारायण जगदीशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

तिलक वर्मा का विकेट गंवाने के बाद जगदीशन का साथ आयुष बदोनी ने दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। इस दौरान नारायण जगदीशन ने अपना शतक पूरा किया। 104 के स्कोर पर जगदीशन आउट हो गए। वहीं आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। यूएसए के लिए अली खान ने 1, शुभम रंजने ने 1 और जसदीप सिंह ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। 33 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिया। मोनांक पटेल 10 और साईतेजा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं एक छोर पर टिके एंड्रिस गौस 44 रन बनाकर आउट हो गए। मिलिंद कुमार भी 18 रन बनाकर चलते बने।

यहां से बाद से नीचे के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। संजय ने 41, शुभम रंजने ने 28, हरमीप सिंह ने 25 और मोहम्मद मोहसिन ने 21 रन बनाए। इनके बदौलत यूएसए की टीम 200 रन बना सकी। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 3, नमन धीर ने 2, खलील अहमद ने 2, अशोक शर्मा ने 1, तिलक वर्मा ने 1 और आयुष ने 1 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *