राज्य के मस्जिदों, दरगाहों, मदरसों में फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज-डॉ. सलीम राज

यौमे आज़ादी देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का प्रतीक

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने अपील की है कि मुल्क की आजादी का पर्व यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) के महत्व को समझते हुए इस पर्व को देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *