कुएमारी एल ओ एस कमांडर सहित 4 ईनामी नक्सलीयो ने आत्मसमर्पण किया जो उत्तर बस्तर डिवीजन के कुएमारी एरिया कमेटी मे सकिय थे। इनके उपर शासन द्वारा 12 लाख रू का ईनाम घोषित था आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रू प्रोतसाहन राशि दिया गया पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला के निर्देशन मे पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे नक्सल अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर व नक्सलियों की खोखली विचारधारा और शोषण अत्याचार से तंग आकर उन्होंने आज पुलिस के समझ आत्मसमर्पण किया । इस अवसर पर के एल धुव(DIG Kanker) हरिंदर पाल सिंह सोही (DIG Bsf) आई के एलेसेला (SSP kanker) संदीप पटेल (ASP भानुप्रतापपुर ) व पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।