नवविवाहिता की बाथरूम में मौत, पत्‍नी पर हलाला का दबाव बना रहा पति

बरेली में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। महिला नहाने गई और बाथरूम से बाहर नहीं निकली। घर वालों ने गेट तोड़ा तो महिला अंदर पड़ी मिली। मामला भोजीपुरा के गांव पीपलसाना चौधरी का है। इलाके में एक नवविवाहिता की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। वह सुबह बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि गीजर की गैस के कारण महिला की मौत हुई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

वहीं बरेली की एक अन्‍य घटना में बरेली में दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और हलाला से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पति ने पहले पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया फिर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने महिला को वापस साथ रखने के लिए हलाला की शर्त रखी। हलाला में महिला को किसी और मर्द से संबंध बनाने होंगे तभी उसका पति उससे दोबारा निकाह करेगा। इन सबसे परेशान महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *