NIA ने केरल में RSS नेता की हत्या मामले के मुख्य आरोपी शमनद को किया गिरफ्तार, 7 लाख रुपये का था इनाम

केरल: NIA ने केरल के पालक्कड़ में 2022 में PFI द्वारा प्रायोजित RSS नेता श्रीनिवासन की हत्या मामले में कथित मुख्य हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के मुताबिक केरल के मलाप्पुरम के मंजेरी निवासी शमनद ई के उर्फ ​​शमनद इल्लीकल की गिरफ्तारी पर सात लाख रुपये का इनाम था. शमनद पिछले तीन साल से फरार चल रहा था. शमनद कई अन्य मामलों में भी आरोपी था और NIA की ‘फरार ट्रैकिंग टीम’ के निरंतर प्रयासों के बाद उसे अंततः एर्णाकुलम से गिरफ्तार कर लिया गया. 

श्रीनिवासन की हत्या में PFI का हाथ
आरोपी कथित रूप से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के संरक्षण में था और RSS नेता श्रीनिवासन की ‘जघन्य हत्या’ के बाद से गुप्त पहचान के साथ रह रहा था. बयान में दावा किया गया कि सितंबर 2022 में दर्ज मामले में NIA की जांच से पता चला है कि हत्या की साजिश कथित तौर पर PFI नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने के उद्देश्य से रची गई थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *