नीरव मोदी का भाई निहाल अमेरिका में गिरफ्तार

पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी प्रशासन की तरफ से ही भारत को यह जानकारी दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई ने अमेरिका से निहाल के प्रत्यर्पण की अपील की थी। अमेरिका ने बताया कि निहाल मोदी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया है। 17 जुलाई को मामले की सुनवाई कोर्ट में होनेी है जिसमें वह जमानत की मांग कर सकता है। हालांकि सरकारी वकील उसकी जमानत का विरोध करेंगे।

अमेरिकी अभियोजकों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आरोपों पर की गई, जिसमें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 3 के तहत धन शोधन का एक मामला और दूसरा भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) व 201 (फरार होने) के तहत आपराधिक साजिश का मामला शामिल है। निहाल (46 साल) पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े कथित 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में आरोपी है।

यह मामला अब तक के सबसे बड़े धोखाधड़ी मामलों में से एक है। धोखाधड़ी का आरोप दोनों भाइयों (नीरव और निहाल मोदी) और उनके रिश्तेदार मेहुल चोकसी पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *