एनएमडीसी ने की 40वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाडा समारोह…

रायपुर . एनएमडीसी की बैलाडीला लौह अयस्क खदान, बचेली कॉम्प्लेक्स ने ’40वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाडा समारोह 2024′ के लिए उद्घाटन-सह-फ्लैग ऑफ समारोह और प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता की सफलतापूर्वक मेजबानी की। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), बिलासपुर और रायगढ़ क्षेत्रों के मार्गदर्शन में आयोजित उद्घाटन समारोह 20 जनवरी, 2025 को रायपुर में हुआ, जिसमें खनन उद्योग के प्रमुख हितधारक एक साथ उपस्थित हुए।
श्री आर.के.सिंह,खान सुरक्षा निदेशक (बिलासपुर क्षेत्र-2), श्री अरुण कुमार, खान सुरक्षा उपनिदेशक (बिलासपुर क्षेत्र-2), श्री बी. भदारू, खान सुरक्षा उपनिदेशक (बिलासपुर क्षेत्र-1), श्री बी. वेंकटेश्वरलू, अधिशासी निदेशक, बचेली कॉम्प्लेक्स, श्री संजीव साही, मुख्य महाप्रबंधक, किरंदुल कॉम्प्लेक्स, और श्री टी. शिवकुमार, खान प्रबंधक, बचेली कॉम्प्लेक्स सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति ने सुरक्षा और टिकाऊ खनन प्रथाओं को प्राथमिकता देने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
‘प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता’ इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण है, जिसमें बिलासपुर और रायगढ़ क्षेत्रों की विभिन्न खदानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। टीमों ने खनन कार्यों में सुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहने और सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अपने आपातकालीन रेस्पॉस कौशल का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र की खदानों के मालिकों, एजेंटों और प्रबंधकों को खान सुरक्षा में सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इस सहयोगात्मक दृष्टिकोण से भारतीय खनन उद्योग के भीतर सर्वोच्च सुरक्षा मानकों को प्राप्त करने के लिए एनएमडीसी की अटूट प्रतिबद्धता को मजबूती मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *