टीचर के फेयरवेल पर स्टूडेंट्स ही नहीं ग्रामीण भी रो पड़े, घोड़े पर बैठाकर दी व‍िदाई, वीड‍ियो हुआ वायरल

आम तौर पर अपने परिवार या किसी खास व्यक्ति से दूर जाने पर बच्चों की आंखे नम होती है या फिर आंसू निकलते है. श‍िक्षक के साथ बहुत कम ही मामलों में ऐसा होता है कि उनके लिए इतना दुखी हो पाएं. लेकिन आज एक एसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को बच्चों और गांव वालों ने रोते हुए फ़ेयरवेल दिया. अमरेली जिले के मितियाला गांव की यह घटना है जहां प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के प्रति छात्र-छात्राओं की आत्मीयता देखने को मिली. जिसमें शिक्षक राघव कटकिया जो रघु खिलौना के उपनाम से जाने जाते है उनका दूसरी जगह तबादला होने से उनकी फ़ेरवेल मे छात्र रो पड़े. 

अमरेली के मितियाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत शिक्षक राघव कटकिया को ग्रामीणों ने घोड़े पर बैठाकर विदा किया. शिक्षक राघव कटकिया उर्फ रघु खिलौना के नाम से जाने जाते हैं. उनका यह नाम पड़ने के पीछे भी दिलचस्प स्टोरी है. वह बच्चों को खिलौने के साथ शिक्षा देते है.इसील‍िए उन्हें लोग अलग ही नाम से बुलाने लगे. शिक्षा के अपने ऐसे नए प्रयोगों के लिए उन्हें अलग-अलग अवार्ड भी मिले है. वो बच्चों को अन्य शिक्षकों से अलग तरीके से पढ़ाने और सिखाने की वज़ह से बच्चों और उनके अभिभावकों मे काफी लोकप्रिय है.

अब जब उनका तबादला मितियाला से उनके पैतृक गांव मांडवड़ा में हुआ तो सभी ने उनको फ़ेयरवेल दी. उन्हें विदाई देते वक्त छात्र रो पड़े. मनोरंजन के साथ ज्ञान देने की अनूठी कला ही शिक्षा की नई राह द‍िखाने वाले ये श‍िक्षक बच्चों को बहुत ही पसंद हैं. बच्चों के दिलों में सच्चे शिक्षक की छवि बनाने वाले शिक्षक के तबादले पर ग्रामीण भी रो पड़े.

ग्रामीणों ने उनके प्रत‍ि अपना सम्मान द‍िखाने के लिए शिक्षक को घोड़े पर बैठाकर विदा किया. गौरतलब है कि वह पिछले 8 साल से मितियाला प्राइमरी स्कूल में कार्यरत थे. यहां वो बच्चों को स्कूल के प्रत‍ि अलग ही लगाव पैदा कर चुके हैं. बच्चों को उनके पढ़ाने का अंदाज बहुत पसंद आता है. जाने से पहले श‍िक्षक भी भावुक हो गए और उनकी आंखें भी नम हो गईं. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात करके उन्हें शुक्र‍िया कहा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *