अब महिलाओं को मिलेगी पीरियड्स पर लीव, स्वंतत्रता दिवस पर इस राज्य में बड़ा फैसला

ओडिशा में अब सरकारी और निजी सेक्टर की महिला कर्मचारियों को महीने में एक दिन की पीरियड्स लीव मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने यह ऐलान किया। उन्होंने कटक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के मौके पर कहा कि अब तक मासिक चक्र के दौरान महिलाओं को कोई छुट्टी नहीं मिलती। अब हमने फैसला लिया है कि एक दिन की छुट्टी दी जाए। इसके तहत महिलाएं पीरियड्स के पहले या फिर दूसरे दिन छुट्टी ले सकेंगी। यह छुट्टी उनके लिए वैकल्पिक होगी यानी यदि वह खुद चाहती हैं तभी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के साथ ही निजी कंपनियों पर भी लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *