दिल्ली में फिर लौटेगा ऑड-इवन, 1-15 नवंबर के बीच कृत्रिम बारिश की तैयारी में आतिशी सरकार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 21 सूत्री कार्य योजना लागू की जाएगी. गोपाल राय ने कहा, “वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली के आस-पास के राज्यों और केंद्र सरकार को मिलकर काम करने की जरूरत है. 2016 से 2023 के बीच वायु प्रदूषण में 34.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. दिल्ली में वनरोपण जैसी दीर्घकालिक योजना से वायु प्रदूषण में कमी लाने में मदद मिली.”

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 4 साल में 2 करोड़ पेड़ लगाए गए, वृक्षारोपण नीति से मदद मिली, दिल्ली की सड़कों पर 7545 पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें चल रही हैं. ईवी नीति (Electric Vehicle Policy) सफल साबित हो रही है. दिल्ली ने अपना थर्मल पावर प्लांट बंद कर दिया है, लेकिन एनसीआर राज्यों में इसी तरह के प्लांट अभी भी चालू हैं.

गोपाल राय ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ऑड-ईवन की तैयारी कर रही है. यह प्लान केवल इमरजेंसी उपाय के रूप में लागू किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *