पखांजूर |
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पखांजूर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विक्रम उसेंडी, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साह, पखांजूर एसडीएम टी.आर. देवांगन, तहसीलदार केतन कुमार भोयर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने तिरंगा फहराकर देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पखांजूर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित मार्च-पास्ट कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।