पलूशन की तगड़ी मार के बीच दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री बंद करने का फैसला लिया गया है। क्राइम ब्रांच ने इसको लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों को चिट्ठी लिखी है। यह कदम ई-कॉमर्स वेबसाइटों/सोशल मीडिया के जरिये हो रही डिलीवरी को देखते हुए उठाया गया है। बता दें कि बीते 14 अक्टूबर के आदेश में पटाखों के निर्माण, भंडारण और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।