सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 1375 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 17 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसकी अंतिम तिथि 16 सितंबर रखी गई है।
पात्रता मापदंड
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आपको 12वीं कक्षा में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास होना चाहिए। इसके अलावा आपका संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास होना भी अनिवार्य है। आपकी उम्र 18 वर्ष से कम व 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियम के अनुसार छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें
आवेदन के लिए भरनी होगी फीस
अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि वह आवेदन करते समय अपने सभी दस्तावेजों के बारे में सावधानी से भरें। उसके बाद आवदेन की फीस जमा कर दें।
| जनरल | 500 रुपये |
| ओबीसी | 500 रुपये |
| ईडब्ल्यूएस | 500 रुपये |
| एससी | 250 रुपये |
| एसटी | 250 रुपये |
आवेदन कैसे करें
- आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
- उसके बाद दिए गए लिंक पर जाएं।
- आवेदन पत्र को भरते समय बहुत ही सावधानी बरतें।
- उसमें अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन शुल्क को जमा करने से पहले एक बार भरे गए विवरणों को जांच लें।
- आवेदन के पत्र के सफलता से भर जाने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।