बस्तर जिले के 186 पूर्णकालिक स्वीपर कर्मचारियों की रायपुर पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से बड़ी संख्या में कर्मचारी, संघ के बैनर तले रवाना हुए। ये सभी कर्मचारी 2014 में सीधी भर्ती से चयनित हुए थे और अब दस वर्षों की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
बस्तर जिला स्कूल, आश्रम, छात्रावास शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभु नाथ पाणीग्राही ने बताया कि इन कर्मचारियों को अब तक वेतन निर्धारण नहीं मिला है, और विभाग बजट की कमी का बहाना बनाकर उन्हें मजदूरी मद में गिन रहा है।
संघ का कहना है कि अगर रायपुर पहुंचने के बाद भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव और भूख हड़ताल की जाएगी।
बाइट : प्रभु नाथ पाणीग्राही (अध्यक्ष) स्कूल, आश्रम, छात्रावास शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ