बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: दीवार से टकराई कार, 3 लोगों की मौत

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *