दर्दनाक वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, फिर खुद को मारा, लिपस्टिक से लिखा दर्द

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से पूरी कहानी लिख दी थी। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। युवक ने आरोप लगाते हुए लिखा कि उसकी पत्नी दूसरे शख्स से बात करती थी और उससे मिलते हुए पार्क में पकड़ी भी गई थी।

मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां नेहा और राज तांबे दोनों सफाई कर्मचारी की नौकरी करते थे। 10 साल पहले इन दोनों ने लव मैरिज भी की थी। लेकिन 10 साल में प्यार की जगह गुस्सा पलने लगा और राज ने पहले पत्नी का गला घोटकर हत्या की और खुद भी फंदे पर झूल गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों लायंस कंपनी में काम करते थे और अटल आवास में रहते थे। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बीते 24 नवंबर को जब दोनों काफी देर तक घर से बाहर निकले निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में नेहा का शव पड़ा हुआ है और राज का शव पंखे से लटका हुआ है। इस दौरान पुलिस ने यह भी देखा कि कमरे की दीवार पर हत्या और सुसाइड की वजह भी लिपस्टिक से लिखी हुई थी।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 10 साल पहले दोनों प्यार में आए और साथ रहने की कसम खाई और शादी कर ली। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान दोनों के 3 बच्चे भी हुए। लेकिन 10 साल के बाद सबकुछ बदल गया। जब राज को पता चला कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है तो वो ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाया और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *