पेंगोलिन तस्करी का भंडाफोड़: चार आरोपी गिरफ्तार, 13.162 किलोग्राम अवयव जब्त

हरिहरपुर . मुखबिर की सूचना पर, श्रीमान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) के निर्देशानुसार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक श्री वरुण जैन (भा.व.से.) और पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमंडलाधिकारी श्री हेमचंद पहारे की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

ग्राम पीव्ही 31 हरिहरपुर के मुख्य मार्ग पर, चार आरोपियों को पेंगोलिन के अवयव (स्केल) की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुधीर रामजी रामटेके (उम्र 52 वर्ष)
    निवासी: ग्राम रामनगर, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र
  2. विजय मंडल (उम्र 37 वर्ष)
    निवासी: ग्राम पीव्ही 125 बैकुंठपुर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़
  3. राधाकृष्ण सरकार (उम्र 48 वर्ष)
    निवासी: ग्राम शाखेरा, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र
  4. अनिल रिसेश्वर कुमरे (उम्र 58 वर्ष)
    निवासी: सावरगांव, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र

जब्त सामग्री:

  • पेंगोलिन स्केल: 13.162 किलोग्राम
  • मोटरसाइकिल: 02 नग

कानूनी कार्रवाई:

आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया गया। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पखांजूर के आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

टीम में शामिल अधिकारी:

  • श्री एच.एस. उइके (उपवनमंडलाधिकारी, पूर्व कापसी)
  • श्री एम.एस. नाग (उपवनमंडलाधिकारी, पश्चिम कापसी)
  • श्री देवदत्त तारम (परिक्षेत्र अधिकारी, कापसी सामान्य)
  • श्री विजय कुमार यादव (उपवनक्षेत्रपाल)
  • श्री धर्मेंद्र निषाद (वनपाल)
  • श्री पुष्पेंद्र यादव, श्री अनिल कुमार नेताम, श्री विनोद हिड़को (वनरक्षक)

वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *