चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप…

रायगढ़ . शहर के ढिमरापुर रोड स्थित होटल ‘मुरारी द किचन’ के पास आज दोपहर एक नाश्ते की दुकान में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा। इस दौरान होटल के भीतर बैठकर नाश्ता कर रहे 2 युवकों समेत 5 लोग ब्लास्ट की चपेट में आने से झुलस गए, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने दुकान के बाहर निकालकर बचा लिया। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल में ब्लास्ट से झुलसे सभी 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना के बाद निगम अमला भी मौके के लिए रवाना हो गया है। आग की वजह से दुकान के बाहर खड़ी एक एक्टिवा और बाइक भी पूरी तरह जल गई है।

4 जनवरी को होटल ‘मुरारी द किचन’ में लगी थी आग

बता दें कि इससे पहले बीते 4 जनवरी को इसी नाश्ते की दूकान के पास मौजूद होटल ‘मुरारी द किचन’ में देर रात अचानक आग लग गई थी। भीषण तपीश होटल में रखे तीन सिलेंडरों के फटने से आग बगल के दुकान तक फैल गई थी। जिसके बाद अफरा-तफरी के बीच सुबह फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *