गया में धमाके से दहशत, कचरे के ढेर में ब्लास्ट के बाद दो बच्चे घायल

एक जोरदार धमाके से गया दहल उठा है। यहां कचरे के ढेर में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में दो बच्चे घायल हुए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबीघा डाक स्थान की है। इस धमाके में एक बच्चे का हाथ फट गया है। बताया जा रहा है कि कचरा चुनने के दौरान एक थैली को पटकने से यह ब्लास्ट हुआ। घायलों में 10 वर्षीय बादल कुमार व 15 वर्षीय लक्ष्मण कुमार नाम हैं।

दोनों घायल बच्चे स्वर्गीय रंजन कुमार के पुत्र हैं। घायल बच्चों का जेपीएन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल भेजा गया है। धमाके की सूचना पुलिसवालों को भी मिली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली थाना की पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *