स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: कांग्रेस ने नकली दवाओं की सप्लाई का लगाया आरोप

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा, मेकाहारा जैसे अस्पताल में एक बेड पर दो प्रसूता को बच्चों के साथ लिटाया जा रहा। सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज नहीं पा रहा। प्रदेश नकली दवाओं का केंद्र बन चुका है, राजधानी सहित सभी मेडिकल कॉलेजों में हर सरकारी अस्पताल में लगातार नकली दवाएं मिल रही है।

स्वास्थ्य मंत्री व्यवस्था सुधारने के बजाय उस पर पर्दा डालने में लगे है। स्वास्थ्य मंत्री के मिली भगत या लापरवाही के बिना अस्पतालों में गुणवत्ता विहीन दवाएं नहीं पहुंच सकती। गलती एक या दो जगह हो सकती है, लगातार हर अस्पताल में नकली अमानक दवाएं मिलना बड़े घोटाले की ओर इशारा करते है। पूरे मामले की जांच की जाए और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को तत्काल पद से हटाया जाय।

एसआईआर चुनाव आयोग का काम है या भाजपा का एजेंडा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खबरे छपी है कल भाजपा की एक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय हुआ कि एसआईआर के बारे में विपक्ष कोई बयान देगा या उसके खिलाफ कोई समाचार छपेगा तो भाजपा के विधायकों और पूर्व विधायकों को जवाबदारी दी गई है कि उसका वे जवाब देंगे। एसआईआर चुनाव आयोग का काम है तो उसके बारे में कोई सवाल खड़ा होता है या प्रक्रिया में परेशानी आती है तो उसका निराकरण करना जवाब देना आयोग का काम है। भाजपा किस हैसियत से इसका जवाब देने की तैयारी कर रही है। क्या भाजपा आयोग की प्रवक्ता है? कांग्रेस ने पहले भी कहा था आयोग यह सुनिश्चित करे कि एसआईआर किसी राजनैतिक दल का एजेंडा नहीं है। आयोग यह भी सुनिश्चित करे यह काम पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से होगा। एसआईआर का उद्देश्य मतदाताओं का सत्यापन होना चाहिए न कि मतदाताओं को परेशान करने की नीयत। हमारी मांग है कि आयोग भाजपा के कल की मीटिंग के संबंध में छपे समाचारों पर स्पष्टीकरण मांगे।

सरकार महिला सहायता समूह को धोखा दे रही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओ को धोखा दे रही है। भाजपा ने चुनाव में वादा किया था पूरे प्रदेश में महिला समूहों को रेडी टू इट का काम दिया जाएगा। सरकार में आने के बाद इसको भूल गए। जब विपक्ष और महिलाओं ने मांग किया तब एक साल पहले घोषणा किया कि पहले 6 जिलों में महिलाओं को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में काम देंगे, फिर सभी जिलों में देंगे। एक साल हो गया सिर्फ रायगढ़ जिले के कुछ प्रोजेक्ट में समूहों को काम दिया गया, पूरे जिले में नहीं और दंतेवाड़ा जिले के कुआं कोंडा ब्लॉक में काम दिया गया। जब 6 जिले में साल भर में काम नहीं दे पाए तब पूरे प्रदेश में क्या देंगे? यह सरकार की बदनीयती है। गौठान और रीपा बंद करने के कारण बस्तर में मिलेट्स और वनोपज के वैल्यू एडिशन के काम को बंद करने के कारण भी हजारों महिला स्व सहायता समूहों की लाखों महिलाओं का काम भाजपा सरकार ने छीना है।

बे मौसम बारिश से फसल बर्बाद किसान परेशान सरकार बेफिक्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से तैयार फैसले बर्बाद हों गई है। किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। उनकी साल भर की मेहनत पानी के कारण खराब हो गई है। खैरागढ़, जांजगीर सहित अनेक स्थानों पर किसानों ने मुआवजे की मांग को ले कर आंदोलन भी किया। लगातार कांग्रेस पार्टी भी किसानों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा की मांग कर रही है। सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा वह किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं करना चाहती। हमारी मांग है सरकार तत्काल किसानों के लिए मुआवजा स्वीकृत करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *