पीएफआरडीए के अध्‍यक्ष दीपक मोहंती ने वित्‍त मंत्री से की मुलाकात

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष दीपक मोहंती ने बुधवार को यहां मुलाकात की। वित्‍त मंत्रालय ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष दीपक मोहंती ने नार्थ ब्‍लॉक (वित्‍त मंत्री कार्यालय) में केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतामरण से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का ब्‍यौरा नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण देश में पेंशन के समग्र पर्यवेक्षण और विनियमन के लिए नियामक निकाय है। यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र के तहत कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *