रिलेशनशिप ऑफिसर और सिनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों पर होगी भर्ती

उत्तर बस्तर कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में आगामी 23 सितम्बर दिन मंगलवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्राइवेट कंपनी द्वारा रिलेशनशिप ऑफिसर और सिनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा स्नातक उत्तीर्ण तथा आवेदक की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 15 हजार रुपए वेतन तथा 04 हजार रुपए पेट्रोल भत्ता, 02 हजार रुपए से 12 हजार रुपए तक इन्सेंटिव के साथ ही निःशुल्क आवास, पी.एफ. एवं ईएसआईसी सुविधाएँ दी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।