प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक यूक्रेन दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान स्पष्ट कर दिया कि भारत युद्धग्रस्त क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए प्रयास करने को तैयार है. साथ ही उन्होंने रूस और यूक्रेन से शांति बहाली प्रक्रिया में शामिल होने की अपील भी की है.