मंदिरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार: पुलिस ने जब्त किए सोने के जेवरात और अन्य सामान

धमतरी. जिले में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही थी. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने धमतरी और कुरूद में एक महीने के भीतर 7 मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. एसपी सूरज सिंह परिहार ने चोरी के मामलों का खुलासा किया.

सात मंदिरों में एक ही गैंग के लोगों ने चोरी की थी. पुलिस ने चोरी किए गए लगभग सभी सामानों को चोरों के पास से जब्त कर लिया है, जिसमें सोने का मुकुट, सोने का लॉकेट, चांदी की चरण पादुका दो जोड़ी, हीरो डेस्टिनी स्कूटी, नगद रकम, फ्रीज, टीवी, नगदी रकम के साथ ही अन्य सामान शामिल हैं. चारों आरोपियों में जाहिर उर्फ समीर खान उम्र 35 वर्ष, अफरोज खान उम्र 28 वर्ष निवासी मक्केश्वर वार्ड धमतरी, मोहम्मद मुनाफ खत्री उम्र 48 वर्ष, ताहिरा बानो उम्र 48 वर्ष निवासी बसना जिला महासमुंद शामिल हैं.

महासमुंद में भी कई चोरियां कर चुके हैं आरोपी

आरोपी अफरोज खान मक्केश्वर वार्ड धमतरी में किराए में रह रहा था. पकड़े गए चोर मंदिरों को ही निशाना बनाते थे. पहले महिलाएं क्षेत्र में रेकी करती थी और पुरुष चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे. पकड़े गए चोरों ने पहले महासमुंद जिले में भी कई चोरियां की है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई चोरियों के खुलासे हो सकते हैं.

धमतरी और कुरुद के इन मदिरों में हुई थी चोरी

चोरों ने धमतरी के रत्नेश्वरी मंदिर, श्रीराम मंदिर, नागेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, काली मंदिर, छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद, चंडी मंदिर कुरूद में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इन सभी चोरियों में सबसे बड़ी चोरी कुरूद थाने से लगे हुए चंडी मंदिर में की गई थी, जिसमें लाखें के माता के सोने-चांदी के जेवर ले गए थे. यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती भी बन गई थी. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. चोरों के गैंग में और भी लोग संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *